फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

रहसू बाजार(कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के बरवा जंगल गांव के निकट एनएच-28 पर सोमवार रात बस की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने एनएच को जाम कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और युवक के शव को कब्जे में ले लिया। जबकि बस को प्रेमवलिया चौराहे पर रोक दिया गया था। कसया नगर के वार्ड नंबर दो प्रेमवलिया निवासी गुड्डू गोंड(35) पुत्र सिकंदर गोंड किसी कार्य से बरवा जंगल स्थित होटल पर आए थे। वह घर जाने के लिए सड़क पार कर थे, इसी दौरान कसया की तरफ से तेज रफ्तार में एक बस आ रही थी जिससे वह उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में गुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के न आने पर एनएच जाम कर दिया। एक घंटा देर से पहुंची पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम किए जाने की सूचना पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें