फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

विज्ञापन
झंगहा में नदी में डूबकर किशोर की मौत के बाद रोते परिजन
विज्ञापन
नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
विज्ञापन

ब्रह्मपुर/ सरदार नगर। झंगहा और चौरीचौरा इलाके में शनिवार को नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। झंगहा के बसुही गोड़सौरा निवासी श्रवण चौहान का बारह वर्षीय बेटा रूदल गांव के बाहर कुछ अन्य बच्चों के साथ गोर्रा नदी में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। रूदल प्राथमिक विद्यालय भगने में पांचवी का छात्र था। उसके पिता बाइक मकैनिक हैं। वहीं चौरीचौरा के सरैया पहाड़ी टोला निवासी आदित्य थापा (15) अपने भांजे के साथ बैसी नाले में नहाने गया था। पैर फिसलने से आदित्य नाले में डूब गया। भांजे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। आदित्य दो भाईयों में बड़ा था। उसके पिता इस समय नेपाल गए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें