फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा की रात ऑर्केस्ट्रा में सिपाही ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल, खूब मजे ले रहे यूजर्स

Wed, 13 Nov 2019 04:40 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
डांस करता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने वाले सिपाही का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर खूब मजाक उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बांसी नदी के नौगांवा घाट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा की रात विशाल मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा पार्टी का भी आयोजन किया गया था। 

देर रात ऑर्केस्ट्रा में जब गाना-बजाना चल रहा था, तो कार्यक्रम में मौजूद सब लोग थिरकने लगे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात फोर्स का एक सिपाही भी खूब झूम-झूम कर नाचने लगा। इसी दौरान किसी ने सिपाही के डांस को रिकॉर्ड कर लिया, जो अब डांसिंग सिपाही के नाम से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें