फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को ढूंढते गोरखपुर पहुंची नर्तकी

Tue, 23 Feb 2016 01:07 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नर्तकी को शादी का झांसा देकर उससे रुपये और गहने लेकर प्रेमी फरार हो गया। मऊ की रहने वाली नर्तकी को घंटाघर में एक दुकान पर उसके काम करने की जानकारी होने पर रविवार को गोरखपुर पहुंची। खोजबीन के बाद सोमवार की दोपहर राजघाट थाने पहुंच तहरीर दी।
विज्ञापन


मऊ, शहादतपुर के खंडहरा की रहने वाली नर्तकी बलिया के नगरा में आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी। नगरा, टीबी अस्पताल के पास रहने वाले गोविंद ठठेर से जान पहचान होने के बाद उसके साथ पिछले पांच साल से रह रही थी। नर्तकी का आरोप है कि शादी का झांसा देकर गोविंद ने पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

घर बनवाने के लिए पास में रखे दो लाख रुपये और जेवर लेकर फरार हो गया। दो महीने तक खोजबीन करने के बाद पीड़िता ने मऊ कोतवाली में तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। गोविंद के घंटाघर ठठेरा गली में एक दुकान पर काम करने की जानकारी मिलने के बाद रविवार को ढूंढते हुए नर्तकी गोरखपुर पहुंची। छानबीन करने के बाद कुछ पता न चलने पर सोमवार की दोपहर राजघाट थाने पहुंच तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें