फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में विस्फोट, मकान की छत उड़ी

Fri, 30 Oct 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर में विस्फोट, मकान का छत उड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ब्रह्मपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर भोजन बनाते समय सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। आधे घंटे बाद सिलिंडर में विस्फोट होने से मकान का छत उड़ गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार गांव के रहने वाले देवेंद्र दुबे के घर रसोई गैस खत्म हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह नई बाजार स्थित एजेंसी से उन्होंने सिलिंडर मंगवाया था। दोपहर में उनकी पौत्री निधि (15) भोजन बनाने के लिए किचन में गई। चूल्हा जलाते ही सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। निधि ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ गई। स्थिति बेकाबू होने पर वह घर में मौजूद देवेंद्र दूबे को लेकर बाहर निकल आई। शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने बाहर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आधे घंटे बाद सिलेंडर में विस्फोट होने के साथ ही मकान का छत उड़ गया। आसपास के लोग भी डर के मारे घर छोड़कर बाहर निकल गए। विस्फोट के बाद ईंट के टुकड़े गांव में 200 मीटर तक छिटके लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय देवेंद्र की पत्नी, बेटा विनोद और बहू रसूलपुर में स्थित छावनी पर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गैस एजेंसी की लापरवाही से घटना होने की बात कही जा रही है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें