फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में करेंसी खत्म

Sat, 04 Feb 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डाक विभाग के भरोसे वीकेंड पर खरीददारी को निकलने वाले लोग सावधान हो जाएं। उन्हें डाक विभाग के साथ ही उसके एटीएम से भी रकम नहीं मिलने वाली।  
विज्ञापन

सप्ताह में 24 हजार रुपये की निकासी की छूट मिलने और वेतन निकासी का समय होने से लोगों ने खातों से खूब रुपये निकाले। इससे डाक विभाग में नोटों खत्म हो गए हैं। शुक्रवार को करीब एक करोड़ रुपये की डिमांड प्रधान डाकघर ने एसबीआई की मुख्य शाखा से की। रकम लेने के लिए कर्मचारी को भेजा भी, मगर बैंक ने करेंसी का अभाव बताकर देने से मना कर दिया। प्रभारी हेड पोस्टमास्टर उमाशंकर सिंह ने बताया कि उनके पास जितनी उपलब्धता थी, वह शुक्रवार को उपभोक्ताओं में बांट दिया गया। डाकघर में करीब 24 हजार उपभोक्ताओं का खाता है। शनिवार को धन निकासी करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।

एटीएम भी हुए खाली
डाक विभाग के एटीएम को अब बैंकों से भी जोड़ दिया गया है, जिससे उस पर रकम निकालने वालों का दबाव बढ़ गया है। प्रभारी हेड पोस्टमास्टर उमाशंकर सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर में विभाग के एटीएम की क्षमता करीब 13-14 लाख रुपये है। मगर अब मात्र दो से ढाई लाख रुपये ही बचे हैं। वह भी शनिवार की दोपहर तक खाली हो जाएंगे। इसके बाद लोगों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेंसी की कमी बनी हुई है। हम अभी अपने बैंकों के खाताधारकों को करेंसी उपलब्ध करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अन्य विभागों को करेंसी दे पाना अभी संभव नहीं है।
- अमर सिंह, एजीएम, एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें