एसटीएफ ने मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी नितिश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नितिश पर पुलिस ने 50000 का ईनाम घोषित कर रखा था। उसके उपर लूट और नशीले पदार्थों के तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
ज्ञात हो कि पहले नितिश देवरिया में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। लेकिन इस बार एसटीएफ ने कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से 0.32 बोर की पिस्टल और 2 किलो 370 ग्राम चरस बरामद हुई है। यह देवरिया, कुशीननगर,गोपालगंज(बिहार) आदि जनपदों का कुख्यात लुटेरा और मादक द्रव्य सप्लायर है।