फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में महिला का सिर फोड़ा

Thu, 23 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Fight - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उरुवा क्षेत्र के कैथी गांव में मामूली विवाद को लेकर मंगलवार की रात अकेली महिला को मारपीट कर सिर फोड़ दिया गया। वहीं घटना की शिकायत करने गए पति को भी मनबढ़ों ने दौड़ाकर पीटा। डायल-100 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 कैथी निवासी हौसिला (40) का गांव के ही बाबूराम से मंगलवार की शाम मजाक को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर हौसिला के रात में कहीं जाने पर घर में अकेली उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इसमें हौसिला की पत्नी रूना का सिर फूट गया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद हौसिला, बाबूराम के घर शिकायत लेकर गए तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हौसिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें