फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया

Sat, 26 Nov 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सहजनवां इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को न सिर्फ निर्वस्त्र कर पीटा गया बल्कि उसे सरेआम गांव में भी घुमाया गया। मनबढ़ों की इस हरकत का एक शख्स ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। इसी बीच किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनबढ़ फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई। हालांकि पुलिस कार्रवाई की जगह इस मामले को रफा-दफा करती नजर आई। पुलिस की नजर में यह मामूली मारपीट की घटना है। शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक गोविंदपुर गांव का एक शख्स राजस्थान में पेंट पालिश का काम करता है। वह इन दिनों घर आया है। गांव में शुक्रवार को यज्ञ हो रहा था। वह भी इसमें शामिल होने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी को अकेला पाकर गांव का युवक उसके घर में घुस गया। वह महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो वह गाली देने लगा। इसके बाद महिला उसे धकेलते हुए बाहर चली आई। कुछ ही देर में युवक की ओर से कई लोग वहां आ गए। उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई शुरू कर दी।

गांव का एक शख्स जब बीच-बचाव के लिए आगे बढ़ा तो उसे भी मनबढ़ों ने पीट दिया। इसके बाद कोई आगे नहीं आया। यही नहीं, पिटाई के बाद मनबढ़ निर्वस्त्र हाल में ही महिला को गांव में घुमाने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी डायल 100 पर दे दी, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। सहजनवां थाने के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने ऐसी किसी घटना से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष ने थाने पर तो दूसरे ने चौकी पर तहरीर दी है। दोनों पक्ष को बुलाया गया है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें