फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में जिंदा जल गया चालक

Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
जली बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चालक मस्तराम उन्नाव जिले में बांगरमऊ थाना क्षेत्र के हफीजाबाद गांव निवासी गंगराम शुक्ल के बेटे थे। वह उन्नाव जिले में ही प्राइवेट बस चलाते थे। गुरुवार रात उन्नाव बांगरमऊ ठकुरियापुर निवासी चंद्रिका निषाद के बेटे विनोद की बारात लेकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अहेवा गांव आए थे। गांव निवासी गोवर्धन की बेटी के साथ विनोद की शादी हुई। खाना खाने के बाद करीब रात दो बजे खलासी कुलदीप के साथ रायबरेली जिले अपनी ससुराल जाने के लिए मस्तराम बस से निकले। कुलदीप ने बताया कि गांव के बाहर बस कच्चे रास्ते में फंस गई। वह बस में धक्का देकर निकालने के लिए कुछ बारातियों को लेने चला गया। आधा घंटा बाद लौटा तो बस में आग की लपटें देखीं। पूरी बस आग में घिरी थी। मस्तराम बस के अंदर केबिन में फंसे थे। शराब के नशे में होने के  कारण बाहर नहीं निकल सके। आसपास पानी का भी कोई इंतजाम नहीं था। रात होने के कारण ग्रामीणों से भी कोई मदद नहीं मिली। वह कुछ भी नहीं कर सका। खलासी के मुताबिक चालक की ससुराल रायबरेली में है। वहीं जाने के लिए बस लेकर निकला था। आग कैसे लग गई यह बात नहीं समझ आ रही है। कार्यवाहक एसओ विजय रॉय ने बताया कि आग लगने के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। चालक को शराब के नशे में बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें