चिलुआताल के एक गांव में तमंचे के बल पर घर में घुसकर युवती से गैंगरेप करने और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, आरोपियों ने युवती को ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये भी वसूल लिए। इससे दुखी युवती ने जान देने के लिए जहर खा लिया, लेकिन फौरी इलाज मिलने पर उसे बचा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को शिकायत लेकर थाने पहुंची युवती की मां ने बताया कि गांव के तीन लड़के उसकी बेटी से छेड़छाड़ करते थे। छह अक्टूबर को उनकी बेटी छत पर कमरे में सोई थी। इसी दौरान गांव के पल्टन, गोपाल और तूफानी वहां पहुंच गए। उन्होंने तमंचे से आतंकित कर बेटी के साथ रेप करने के साथ ही मोबाइल से वीडियो बना लिया। यही नहीं, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन्होंने बेटी से करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। लोक लाज के भय से उसने आलमारी में रखे रुपये चुराकर उन्हें दे दिए। घर से रुपये गायब होने पर जब शक हुआ और बेटी से पूछताछ की गई सच का पता चला। बदनामी से बचने के लिए जब बेटी को रिश्तेदार के घर भेज दिया गया तो आरोपियों ने वहां भी उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
रुपये ने मिलने पर उन्होंने गांव के कई युवकों के मोबाइल पर वीडियो वायरल कर दिया। इस घटना से दुखी युवती ने तीन दिन पहले जान देने के लिए जहर खाकर खा लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।