फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेसर में ट्रक से कुचलकर दो भाइयों की मौत

Mon, 26 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
फोरलेन पर कालेसर के पास रविवार की शाम ट्रक से कुचलकर बुलेट सवार ट्रेन ड्राइवर और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार चकिया गांव के रहने वाले विश्वजीत यादव (32) ट्रेन ड्राइवर थे। वह रविवार की शाम बीए प्रथम वर्ष के छात्र और चचेरे भाई बृजेश (19) के साथ बुलेट से घर लौट रहे थे। शाम 7:30 बजे फोरलेन पर कालेसर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट में धक्का मार दिया। सड़क पर गिरे दोनों भाई ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने जेब में मिले कागजात से दोनों भाइयों की पहचान कर घरवालों को जानकारी देने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। विश्वजीत के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। एसओ सहजनवां बृजेश यादव ने बताया कि चालक की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें