फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के अपहरण की कोशिश, विरोध पर चाकू से हमला

Fri, 16 Sep 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह महिला के अपहरण की कोशिश में नाकाम होने पर एक युवक ने चाकू से हमला उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला आरोपी का महिला के घर आना-जाना था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिलुआताल क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में टहल रही थीं। उसी समय मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक बाइक से आया और उन्हें जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। महिला के गले और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर बंधा कपड़ा खुल जाने पर महिला ने उसे पहचान लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस को महिला ने पिपराइच के जंगल छत्रधारी गांव के शाहपुर टोला के शरद साहनी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। एसओ राकेश यादव ने बताया कि महिला का पति मजदूरी करता है। आरोपी उसके घर आता-जाता था। वह पीड़ित पर गलत नजर रख रहा था। संदेह होने के बाद घरवालों ने उसे भगा दिया था। उसकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें