पिपराइच इलाके के एक गांव में तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया है।
बताया जा रहा है कि पिपराइच के एक गांव में तीन वर्ष बच्ची शनिवार को घर के पास खेल रही थी। तभी गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची के चिल्लाने की आवाज पास से गुजर रही महिला ने सुनी। वह घटनास्थल की तरफ गई तो आरोपी फरार हो गया।
बच्ची के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोपी के मौके से फरार होने के बाद पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।