फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खरीदारी करने गए पति-पत्नी की हादसे में मौत

Thu, 11 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
एक तो बिना हेलमेट दूसरे एक ही बाइक पर तीन सवारी हादसे का कारण बनती है। ऐसा ही आज पिपराइच के चिउटहंा के पास हुआ। परिणाम यह निकला कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। हादसा तेज रफ्तार पिकअप से बाइक के टकराने पर हुआ।
विज्ञापन

भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे गुलरिहा के ग्रामसभा जंगल माघी निवासी लालबहादुर निषाद (55) पत्नी कुसुम देवी (45) और एक अन्य महिला उर्मिला देवी (35) के साथ एक ही बाइक से बेटे की शादी की खातिर पिपराइच कस्बे में कपड़े खरीदने जा रहे थे। कुसुम देवी पूर्व प्रधान थीं। अभी वो चिउटहां रहिया नाला के पास पहुंचे थे कि पिपराइच की तरफ  से अचानक एक पिकअप आ गई। ऐसे में बाइक और पिकअप आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद पिकअप पलट गई, मगर इसके बाद भी ड्राइवर भाग गया। आसपास के लोगों ने बाइक सवार लालबहादुर निषाद और कुसुम देवी को पास के चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उर्मिला को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही सपा के पूर्व विधायक अमरेंद्र निषाद, भाजपा नेता राधेश्याम सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंच गए।
  कल है बेटे की शादी लालबहादुर निषाद के पांच पुत्र हैं। इनमें दूसरे नंबर के पुत्र बृजेंद्र निषाद की शादी 12 मई को होनी है। चार मई को तिलक की रस्म धूमधाम से निभाई गई थी। पूरा घर शादी की तैयारियां में लीन था, मगर माता-पिता की मौत के बाद सभी सदमे में आ गए। खुशी का माहौल गमगीन हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर गोरखपुर के मिर्जापुर की शिवपुर नई कालोनी निवासी मिश्री लाल निषाद भी संवेदना जताने लालबहादुर के घर पहुंचे। उन्हीं की पुत्री कविता से बृजेंद्र की शादी तय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें