फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गॉर्ड को जान से मारने की मिल रही धमकी, केस दर्ज

Wed, 07 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र में रहने वाले रेलवे गार्ड को फोन पर अनजान व्यक्ति जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने डीआईजी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। शाहपुर पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गायत्रीनगर के प्रशांत कुमार सिंह पूर्वोत्तर रेलवे में गॉर्ड हैं। एक महीने से उनके पास मोबाइल नंबर 8004598303 से अंजान व्यक्ति फोन करता है। कॉल रिसीव करने पर गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता है। रात के समय प्रशांत के मोबाइल पर वह अश्लील मैसेज भी भेजता है। मामले की शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी (सिटी) से मिलकर की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशांत ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर परेशान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीआईजी शिवसागर सिंह के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें