फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से पोस्ट हुआ था पत्र 

Wed, 24 Aug 2016 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
मामले में उसी द‌िन एक पाोस्‍टर भी जारी हुअा था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेयर डॉ. सत्या पांडेय को धमकी भरा पत्र दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास स्थित पोस्टआफिस से भेजा गया था। जांच में इसकी तस्दीक होने के बाद पुलिस अफसरों ने तिहाड़ जेल प्रशासन से टोनी ओझा की पेशी की तारीखों की भी जानकारी मांगी है। उधर, एहतियातन मेयर के घर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गोरखपुर मंडलीय कारागार में बंद टोनी के भाई मनोज ओझा से भी इस मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि 16 अगस्त की दोपहर एक बजे कड़कड़डूमा कोर्ट के पास स्थित पोस्टआफिस से धमकी भरा पत्र पोस्ट किया गया था। यह पत्र 22 अगस्त की सुबह मेयर आफिस पहुंचा। इसमें मेयर को 26 अगस्त तक अपने पद से इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। टोनी ओझा के नाम से आए इस पत्र में उसके भाई मनोज ओझा को मेयर पद का उम्मीदवार बताया गया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को अब तक मिली जानकारी में एक बात तो साफ हो गई है कि पत्र दिल्ली कोर्ट के पास से ही भेजा गया है।  डॉक्टर को भी वहीं से आया था पत्र आर्यन हास्पिटल के संचालक डॉ. डीपी सिंह को भी अप्रैल में रंगदारी के लिए टोनी ओझा के नाम से ही पत्र आया था। पुलिस की जांच में यह बात साफ हो गई है कि डॉक्टर को पत्र भेजने के लिए भी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास स्थित पोस्टआफिस का इस्तेमाल किया गया था। दोनों पत्रों की लिखावट से भी यह स्पष्ट हो चुका है कि इसे एक ही शख्स ने लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें