फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को पीटने वाला दरोगा फरार घोषित

Fri, 15 Jan 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्राम प्रधान को थाने में बांधकर बुरी तरह पीटने के मामले में एसीजेएम बाकर शमीम रिजवी ने  बाराबंकी पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा सुजाउद्दीन के खिलाफ फरार होने की उद्घोषणा जारी की है। कोर्ट ने दरोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश पुलिस उच्चाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जगदीशपुर के प्रधान रविंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि 27 जून 2009 को गांव में खड़ंजा लगवाया जा रहा था। गांव के ही बलिराम ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर रॉड से मार कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था।
इसकी शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंचे तो वहां तैनात थानाध्यक्ष ने खम्भे से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। कोर्ट ने दरोगा को तलब किया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें