फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए बेटे ने मां को मार डाला

Fri, 15 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति के लालच में कस्बे के खजुरी गांव में एक बेटे ने अपनी 90 वर्षीय मां की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। बड़े बेटे ने छोटे पर हत्या का मुकदमा कराया है। आरोपी फरार है। चार दिन पूर्व डेरापुर में पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने पर भाई ने बहन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी स्वर्गीय अशरफी लाल की पत्नी सुंदरा देवी (90) बड़े पुत्र महेंद्र के साथ रहती थी। छोटा पुत्र श्याम सिंह अपनी पत्नी भागवती व दो पुत्रों के साथ अलग रहता है। परिजनों ने बताया कि दोनों पुत्रों व सुंदरा के नाम दो-दो बीघा जमीन थी। सुंदरा के पास मायके से मिली तीन बीघा जमीन भी थी।

श्याम को आशंका थी कि मां अपने हिस्से की जमीन बड़े भाई महेंद्र को दे देंगी। गुरुवार सुबह सुंदरा देवी तालाब के पास नित्यक्रिया के लिए गई थी। श्याम भी वहां पहुंच गया और पीछे से मां के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद ग्रामीण उधर गए तो हत्या का पता चला। मौके से ही खून से सनी ईंट पुलिस ने बरामद की। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


क्या पता था भाई ही काल बनेगा
संपत्ति के विवाद में बेटे के हाथों मां की हत्या से पूरा गांव सन्न रह गया। हर कोई बेटे श्याम को दुत्कार रहा था। इस वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया। मां की मौत की जानकारी पर बरौर अंगदपुर से पहुंची पुत्री रामा को मां के शव को बिलखता देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

पुत्री ने कहा कि क्या मालूम था कि भाई मां का काल बन जाएगा। रामा ने बताया कि उसका छोटा भाई श्याम मां की पांच बीघा जमीन को बंटवाना चाहता था। उसकी मंशा थी पिता की विरासत में मां को मिली जमीन उसे दे दी जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें