फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम के चक्कर में शिक्षक से 12,800 रुपये ठगी

Tue, 15 Dec 2015 01:14 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनाम की लालच में एक शिक्षक से 12,800 रुपये ठगी कर ली गई। इसकी जानकारी होने के बाद शिक्षक एसएसपी लव कुमार के पास और क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था उसकी लोकेशन बिहार के पटना में मिली है।
विज्ञापन


तिवारीपुर क्षेत्र के अधियारी बाग निवासी रिजवान खान ट्यूशन पढ़ाते हैं। आठ दिसंबर की रात वे टीवी देख रहे थे। एक चैनल पर चेहरा पहचानों और जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जा रहे थे। इसका जवाब एसएमएस से देना था। चैनल पर पूछे गए एक सवाल का जवाब रिजवान ने लिखकर मैसेज भेज दिया। नौ दिसंबर की सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह झारखंड टाटा मोटरर्स से बोल रहा है।

उन्होंने जो जवाब दिया है, वह सही है और उन्होंने इनाम में 12 लाख 80 हजार रुपये की कार जीती है। फोन करने वाले जालसाज ने रिजवान को बताया कि वह कार ले सकते हैं या फिर रुपये। इस पर रिजवान ने रुपये लेने की बात कही। जालसाज ने 12 लाख 80 हजार का एक प्रतिशत 12,800 रुपये नौ दिसंबर को अपने बताए गए एकाउंट नंबर में जमा करने को कहा। उसके बाद रिजवान के मोबाइल नंबर पर फिर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह स्टेट बैंक जमशेदपुर से बोल रहा है।
विज्ञापन


उसने 25 हजार रुपये और एकाउंट में टैक्स के रूप में जमा करने को कहा। इसके बाद रिजवान को शक हो गया और वह फोन करने वाले व्यक्ति से 12,800 रुपये मांगने लगे पर जालसाज ने इन्कार कर दिया। इसके बाद रिजवान ने एसएसपी और क्राइम ब्रांच से शिकायत की। क्राइम ब्रांच की टीम ने फोन नंबर की पड़ताल की तो उसकी लोकेशन पटना में मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें