फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 15 Dec 2015 01:07 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। मदरसे के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। मदरसे के प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला डेयरी चौक स्थित मदरसा जामिअतुस सालिहातुत में रविवार की रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 33 हजार रुपये, बच्चों की किताबें कपड़े, बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सोमवार सुबह लगा जब प्रबंधक तैयब मदरसे का मुख्य दरवाजा खोलने पर लगा।

प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में चोर लगातार वारदातों का अंजाम दे रहे हैं। पुलिस सुरक्षा के दावे तो कर रही है, लेकिन अभी तक एक मामले का भी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


स्टांप विक्रेता के घर से जेवर-नगदी चोरी
कैराना। गांव गंदराऊ निवासी मेहताब तहसील में स्टांप विक्रेता है। उसने खुरगान रोड स्थित मोहल्ला खैलकलां में मकान बना रखा है। रविवार को तहसील की छुट्टी होने के कारण मेहताब मकान के ताले लगाकर बच्चों व पत्नी के साथ अपने गांव गंदराऊ चला गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लौटा, तो मकान के अंदर के कमरों के तालों के कुंडे कटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉकर व दीवार में बनी एक बड़ी अलमारी के नीचे गुप्त लॉकर का ताला तोड़ कर 65 हजार की नगदी, जेवरात, एलसीडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने अलमारी में रखे 50 स्टांप भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें