फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गईं शिक्षिका लापता, घरवालों ने दी तहरीर

Sun, 17 Jul 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
गगहा क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका शनिवार शाम से लापता हैं। सुबह वह साइकिल से स्कूल के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने और मोबाइल बंद होने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार को थाने पहुंचीं शिक्षिका की मां ने तहरीर दी। सर्विलांस की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मझगांवा प्रतिनिधि के अनुसार रियांव गांव के रहने वाली रामवृक्ष की बेटी कविता (19) हाटा बाजार में स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। शनिवार की सुबह वह साइकिल से स्कूल गई थीं। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद बच्चे घर चले गए, लेकिन देर शाम तक कविता घर नहीं पहुंचीं। परिवार के लोगों ने मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। रिश्तेदारों के साथ ही स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों से बातचीत की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घर वाले अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

रविवार की सुबह गगहा थाने पहुंचीं कविता की मां गांगी देवी ने उनके लापता होने की जानकारी इंस्पेक्टर को दी। सर्विलांस की मदद से पुलिस शिक्षिका के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें