फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजनी और खोराबार में लाखों की चोरी

Tue, 02 Feb 2016 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी में दरवाजे का ताला तोड़कर और खोराबार में दुकान की दीवार काटकर चोरों ने नकदी समेत दो लाख के सामान चुरा ले गए। जानकारी होने पर दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, खजनी में दिन दहाड़े चोरी होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार कुसम्ही के रहने वाले मंगेश विश्वकर्मा की मोतीराम अड्डा चौराहे पर राज मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान हैं। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह उनके पड़ोस के एक दुकानदार ने उन्हें सूचना दी कि उनके दुकान में चोरी हो गई है।
मंगेश ने पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंच गए। दीवार काटकर दुकान में घुसे चोरों ने चार हजार रुपया नकद, 80 हजार रुपये का स्क्रेच कार्ड, 10 कीमती मोबाइल सेट, एक लैपटाप सहित इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर लिया। पुलिस की छानबीन में दुकान से कुछ दूरी पर एक खेत में सीपीयू और कुछ अन्य सामान पड़ा मिला। मौके पर डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट यूनिट ने दुकान से सबूत जुटाए।
विज्ञापन

खजनी प्रतिनिधि के अनुसार बांसगांव क्षेत्र के हरनहीं पुलिस चौकी के करीब बहुरीपार गांव के रहने वाले हीरा सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुबह दवा कराने शहर आए थे। शाम को वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर 15 हजार रुपये नकद, तीन सोने की अंगुठी, गले की चेन और अन्य सामान चोरी कर लिया था। खजनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें