फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जोनल और 39 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिली जिम्मेदारी

Wed, 26 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली और मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने शहर को 17 जोन और 39 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा संबंधी तैयारी की है। डीएम संध्या तिवारी ने 17 जोनल और 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कि या गया है। ये अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में धनतेरस से ही निगरानी तेज कर देंगे। इसी तरह एडीएम सिटी दफ्तर में कंट्रोल रूम की भी स्थापना कर दी गई है जो 28 अक्टूबर से सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने बताया की कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी शांति व्यवस्था प्रभावित होता देख कंट्रोल रूम के नंबर 0551-2335430 पर सूचना दे सकता है, तत्काल कार्रवाई होगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। प्रभारी ज्वाइंट कमिश्नर सेल टैक्स राजेश कुमार को इसका प्रभारी बनाया गया है। सभी एडीएम की सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम (वित्त) डा0 चन्द्र भूषण को पूरे शहर क्षेत्र, विसर्जन स्थल राजघाट की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर रजनीश चंद्र नगर क्षेत्र की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे, जबकि अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ग्रामीण क्षेत्र की संपूर्ण व्यवस्था देखेंगे। इसके अतिरिक्त 17 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तीन स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है, जो घंटाघर चौक, तिवारीपुर चौराहा व गोरखनाथ मंदिर स्थल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें