फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर हमला करने वालों पर डकैती का केस

Mon, 22 Feb 2016 01:06 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता में डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर हमला करने वाले युवक और उसके 20 साथियों पर पुलिस ने डकैती का केस दर्ज किया है। घायल डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना की फुटेज से अन्य हमलावरों को पहचानने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन



डॉक्टर सीएन द्विवेदी की तहरीर पर देर रात इंस्पेक्टर कैंट ने आर्यन हॉस्पिटल के कर्मचारी अमित पांडेय सहित 20 अज्ञात साथियों पर हमलाकर डकैती डालने, तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है। घायल डॉक्टर और उनके कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। कैंट पुलिस ने डीवीआर से घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज में जिन लोगों का चेहरा आया है उनकी पहचान की जा रही है।

आर्यन हॉस्पिटल में काम करने वाला अमित यूनीवर्सिटी का छात्र बताया जा रहा है। हॉस्पिटल प्रबंधतंत्र का कहना है कि वारदात में यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ने वाले उसके साथी ही थे। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें