फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम को झांसा देकर 3.55 लाख ले भागे

Sun, 13 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
उचक्कों ने कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
फलमंडी में शनिवार की शाम उचक्कों ने व्यापारी के मुनीम को रुपये गिरने का झांसा देकर मैजिक में रखे 3.55 लाख रुपये उड़ा दिए। उचक्कों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस छानबीन कर रही है। इसके पूर्व सुबह महेवा में दाल व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर उचक्के दो बैग उठा ले गए।
विज्ञापन


कुशीनगर, रामकोला के रहने वाले दाल व्यापारी पारसनाथ केडिया ने शनिवार की शाम अपने कर्मचारी शिवसरन को दाल लाने के लिए मंडी भेजा था। टाटा मैजिक से शिवसरन 3.55 लाख रुपये लेकर गोरखपुर आए थे। शाम 4:48 बजे फलमंडी में एसबीआई बैंक के पास गाड़ी पंक्चर हो गई। ड्राइवर पहिया बदल रहा था। शिवसरन मैजिक के पास खड़े थे। इसी बीच पहुंचे तीन उचक्कों ने उन्हें रुपये गिरने की जानकारी दी। सूचना देने पर वह 50 मीटर दूर गिरे नोट लेने चले गए।

इसी बीच उचक्के मैजिक की अगली सीट पर रखा बैग लेकर भाग निकले। जमीन पर गिरे 500 रुपये लेकर आने पर शिवसरन को बैग चोरी होने की जानकारी हुई। फलमंडी चौकी पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी सिपाहियों को दी। छानबीन में बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का पूरा रिकार्ड मिल गया। पुलिस तीनों उचक्कों के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी घटना सुबह नौ बजे महेवा में हुई। दाल व्यापारी शैलेंद्र अग्रवाल की नवीन गल्ला मंडी में शैलेंद्र ब्रदर्स नाम से दुकान है। शनिवार की सुबह शैलेंद्र अपनी कार से ड्राइवर निजाम के साथ लखनऊ जाने के लिए निकले थे। महेवा में हाइवे के पास मोड़ पर उचक्कों ने डंडे से हमला कर कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। ड्राइवर के गाड़ी रोकने पर दोनों नीचे उतरे तो कोई दिखा नहीं। वे पास खड़े होमगार्ड को घटना की जानकारी देने पहुंचे, इसी बीच उचक्के दरवाजा खोलकर सीट पर रखे दो बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


शैलेंद्र ने बताया कि एक बैग में कपड़े और दूसरे में लैपटॉप था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें