बरामद पटाखे को कब्जे में लेती पुलिस।
- फोटो : rajesh
सिटी मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को सीओ कोतवाली के साथ राजघाट क्षेत्र में छापा डाल अवैध पटाखे का जखीरा बरामद किया। 23 अक्टूबर की शाम को इससे पहले दो धंधेबाजों के गोदाम पर छापा डाला गया था। एक डीसीएम से अधिक पटाखे बरामद करने के बाद धंधेबाज के खिलाफ राजघाट थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया।
दोपहर दो बजे अधिकारी रायगंज दक्षिणी में स्थित जियाउल के गोदाम पर पहुंचे। ताला तोड़कर तलाशी लेने पर यहां घर में छुपाकर रखा गया एक डीसीएम पटाखा मिला। कब्जे में लेने के बाद पुलिस उसे थाने आई। इंस्पेक्टर ने आरोपी जियाउल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। कार्रवाई में समय लगने के कारण पुलिस ने पटाखे का डिस्पोज नहीं किया। सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में पटाखे का डिस्पोज कराया जाएगा।