फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी मांगने पर बढ़ गई बहनों की सजा

Sun, 12 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जेल - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पकड़ी गईं दो बहनों की सजा माफी मांगने के बाद बढ़ गई। चार महीने पहले उन्होंने जेल की लोक अदालत में प्रार्थना पत्र देकर दोबारा गलती न करने की गुजारिश की थी। शनिवार को जेल के दौरे पर पहुंचे अपराध निरोधक समिति के उपाध्यक्ष को पीड़ित बहनों ने इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


अलीनगर की रहने वाली जोया और शाइस्ता को कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में 11 महीने पहले गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दोनों को साढ़े तीन महीने की सजा सुनाई थी। शाइस्ता जिस समय जेल गई उस समय तीन महीने की गर्भवती थी। शनिवार को जेल के दौरे पर पहुंचे अपराध निरोधक समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष आदिल अमीन को उसने बताया कि फरवरी महीने में जेल परिसर में लोक अदालत लगा था।

सजा माफ करने के लिए दोनों बहनों ने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कम होने की जगह इस बढ़ाकर दो साल पांच महीने कर दिया गया। कोई पैरोकार न होने के कारण वह जेल में हैं। अपराध निरोधक समिति के उपाध्यक्ष ने पीड़ितों को उन्होंने मदद करने का भरोसा दिया है। दौरे के दौरान आदिल अमीन ने रोजेदारों में फल का वितरण भी किया। जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि जेल के विजिट बुक में दोनों बहनों की समस्या अपराध निरोधक समिति के उपाध्यक्ष ने दर्ज की है। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने तोड़ लिया है नाता
चोरी के आरोप में दोनों बहनों के पकड़े जाने पर पिता के साथ ही भाई ने उनसे नाता तोड़ लिया है। रिश्तेदार भी उनसे मिलने नहीं पहुंचे। पैरवी न हो पाने के कारण दोनों बहने जेल में है। उन्होंने रोजा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें