फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में सिपाही ने पार्षद पर तानी रिवाल्वर

Tue, 23 Feb 2016 01:25 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के जंगल सालिकराम में सोमवार की शाम रास्ते के विवाद की पंचायत में पहुंचे पार्षद पर सिपाही ने रिवाल्वर तान ली। घटना के बाद से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पार्षद ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सालिकराम के सेक्टर तीन में अजय श्रीवास्तव नाम के युवक ने रास्ते की जमीन पर दीवार बनवा दी थी। मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए रविवार की शाम दीवार गिरा दी। अजय श्रीवास्तव जमीन की रजिस्ट्री कराने का दावा कर रहे थे जिसे मोहल्ले के लोग झूठ बता रहे थे। शाम सात बजे पार्षद सुजीत कुमार मोहल्ले के लोगों को लेकर पंचायत करने पहुंचे। अजय ने जिस व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही उससे पुष्टि के लिए पार्षद ने फोन किया तो मामला झूठा निकाला। इसी बात पर अजय का पार्षद सुजीत से विवाद हो गया।

आरोप है कि मौके पर मौजूद सिपाही अखिलेश मिश्रा और ठेकेदार दिनेश तिवारी ने पार्षद को जान से मारने की धमकी दी, जबकि अखिलेश ने पार्षद रिवाल्वर तान दी। घटना के बाद से मौके पर भगदड़ मच गई। पार्षद की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें