फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एसपी (सिटी) ने बृहस्पतिवार की दोपहर रामजानकीनगर में छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। दो धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 22 गैलन में रखा गया 640 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट और 21 गत्ता तैयार की गई नकली देसी शराब बरामद किया। पकड़े गए युवकों को हिरासत मेें लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय, एसओ तिवारीपुर राजनाथ सिंह ने गोरखनाथ के रामजानकीनगर के पार्वतीपुरम कॉलोनी में दबिश दी। दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 640 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट और 21 गत्ता में भरकर रखा गया मिस्टर लाइम, लैला और झूम के ब्रांड की नकली शराब बरामद की। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान सहजनवां के देवापार निवासी अमित शर्मा और झंगहा के अमहिया निवासी निशांत सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ के आधार पर पुलिस नकली शराब खरीदने और रेक्टीफाइड स्प्रिट मुहैया कराने वाले लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। दोनों युवक किराए पर कमरा लेकर यह धंधा चलाते हैं। मकान मालिक एके मिश्रा झारखंड में सरकारी सेवा में हैं। घर की देखरेख का जिम्मा उन्होंने अपने रिश्तेदार को दिया था, जिसने दोनों युवकों को किराए पर दे दिया।  चेकिंग के दौरान पकड़े गए थे धंधेबाज  बुधवार की रात गश्त के दौरान हार्बर्ट बंधे पर एसओ तिवारीपुर राजनाथ सिंह ने पिकअप की तलाशी लेकर उसमें रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद किया। गाड़ी में मिले अमित शर्मा और निशांत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने मकान का पता बताया था इनकी निशानदेही पर बृहस्पतिवार की दोपहर एसपी (सिटी) ने फोर्स के साथ दबिश देकर मामले का पर्दाफाश किया। 
विज्ञापन
लाइसेंसी दुकान पर बेचते थे शराब पकड़े गए धंधेबाज लाइसेंसी दुकान पर नकली देसी शराब बेचते थे। पुलिस की छानबीन में यह जानकारी मिली है। ध्ंाधेबाजों ने पूछताछ में बताया कि आधे से कम कीमत पर दुकानदार नकली देसी शराब खरीदकर बेचते थे। पुलिस दुकानदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह लोग कबाड़ और देसी शराब की दुकानदारों से शराब की खाली शीशी लेकर उसमें शराब भरकर नया स्टीकर और मोनोग्राम लगाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें