फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा में रहने वाले किराएदारों का होगा सत्यापन 

Thu, 18 Aug 2016 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गीडा का लाेगाो
विज्ञापन
एसएसपी रामलाल वर्मा ने बृहस्पतिवार को गीडा कॉलोनीवासियों व व्यापारियों के संग मीटिंग की। हाल के दिनों में हुई घटना की जानकारी और सुरक्षा-व्यवस्था को चौकस करने का भरोसा दिया। पिपरौली चौकी प्रभारी को महिला के साथ हुई डकैती की घटना का एक सप्ताह में पर्दाफाश करने के साथ ही कॉलोनी में रहने वाले किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन करने का भी निर्देेश दिया।
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ कैंपियरगंज, एसओ सहजनवां गीडा पहुंचे। गौतम बुद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी के मीटिंग हॉल में स्थानीय लोगों और व्यापारियों से मुखातिब हुए। हाल के दिनों में गीडा के सेक्टर पांच और 22 में के आवासीय कॉलोनी में हुई घटना की जानकारी ली। इन मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी एसओ से लेने के साथ ही तीन दिन पहले दिनदहाड़े हुई डकैती का पर्दाफाश एक सप्ताह में करने का निर्देश पिपरौली चौकी प्रभारी को दिया।

स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए एसएसपी ने कहा कि चार सिपाही के साथ ही एक हॉक दस्ता की ड्यूटी गश्त में लगाई गई है। कॉलोनी में रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। गीडा के अफसरों से बातचीत करके कॉलोनी में चहारदीवारी का निर्माण कराने के साथ ही एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों को सुरक्षा का माहौल दिखेगा।  कॉलोनी में बनेगी वालंटियरों की टीम गीडा के सेक्टर पांच और 22 में स्थित कॉलोनी की सुरक्षा के लिए वालंटियरों की एक टीम बनाई जाएगी। संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही रात में ये लोग टोली बनाकर गश्त करेंगे। किसी भी संदिग्ध के दिखने पर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही अफसरों को देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें