फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडोह से मधुवाड सड़क पर बने तीखे मोड़ बने परेशानी

Mon, 11 Jan 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीसा सड़क मार्ग पर भडोह से लेकर मधुवाड तक बने तीखे मोड़ हादसों को न्योता दे रहे हैं। इन तीखे मोड़ की वजह से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है लेकिन अभी तक लोनिवि की ओर से तीसा सड़क मार्ग पर बने तीखे मोड़ को ठीक नहीं किया गया है। तीखे मोड़ की वजह से वाहन दुर्घटना का अंदेशा हमेशा ही बना रहता है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की ओर से कई बार प्रशासन से सड़क मार्ग पर बने तीखे मोड़ की कटाई करके खुला करने की मांग की जा चुुकी है लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।


स्थानीय निवासी पांजा राम, सतपाल, अरुण कुमार, नारायण सिंह, देवी सिंह, तिलक राज, जितेंद्र, अशोक कुमार, राजकुमार, प्यार सिंह और लोकेश ने बताया कि तीसा सड़क मार्ग पर भडोह से लेकर मधुवाड़ तक काफी संख्या में तीखे मोड़ हैं। इन मोड़ की वजह से कई बार वाहन हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि भडोह से लेकर मधुवाड़ तक बने तीखे मोड़ की कटाई करके उन्हें खुला किया जाए ताकि वाहन दुर्घटना का अंदेशा ना रह रह सके।
 उधर, लोनिवि के एक्सईएन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि तीसा सड़क मार्ग पर बने तीखे मोड़ की कटाई करने के लिए विभाग की ओर से सरकार से बजट उपलब्ध करवाने की मांग की गई है, जैसे ही सरकार से बजट उपलब्ध हो जाएगा तीसा सड़क मार्ग पर बने तीखे मोड़ की कटाई का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें