फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से फरार डकैत गिरफ्तार 

Wed, 22 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
राजघाट पुलिस ने पांच हजार के इनामी डकैत को पकड़ लिया है। हनुमानगढ़ी में करीब पांच साल पहले नाव से आकर डकैतों के गिरोह ने डाका डाला था। इसमें कुछ लोग पकड़े गए थे लेकिन मुख्य अभियुक्त ईस्माइल फरार चल रहा था। मंगलवार को बाबा चैन सिंह मंदिर के पास से राजघाट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन


12 अक्टूबर 2012 को हनुमानगढ़ी मोहल्ला के विजय कुमार अग्रहरि के घर नदी के रास्ते आए डकैतों ने धावा बोला था। घर के सदस्यों के साथ मारपीट के साथ लाखों की लूटपाट की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि संतकबीरनगर जिले के बदमाशों के गैंग ने वारदात की है। चार बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा लेकिन दुधरा के बंजारा निवासी ईस्माइल को पुलिस नहीं पकड़ पाई थी। राजघाट पुलिस ने बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। फरार चल रहे ईस्माइल पर पुलिस ने पांच हजार कर इनाम घोषित किया था। मंगलवार को उसके बारे में सूचना मुखबिर से मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसआई साहब सिंह, जय प्रकाश यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह, अश्वनी यादव और गौरीशंकर चौहान की टीम ने ईस्माइल को पकड़ा। संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली, बस्ती के वाल्टरगंज और गोरखपुर के राजघाट थानों में आधा दर्जन से अधिक लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के मामले ईस्माइल पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें