फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ के हत्यारों में अभी भी एक अज्ञात

Wed, 08 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सौरभ की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एसएसपी आवास के पास छात्र नेता सौरभ पांडेय की गोला मारकर हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ रही। सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान के बाद मृतक के भाई ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन आरोपियों को पकड़ना तो दूर पुलिस अभी तक चौथे आरोपी की पहचान भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे सिविल लाइंस स्थित आरपीएम स्कूल के सामने बाइक सवार चार बदमाशों ने जलनिगम कर्मी यमुना पांडेय के बेटे सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए थे। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद मृतक के भाई ने सौरभ के ही तीन दोस्तों समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दूसरे दिन पुलिस तफ्तीश के नाम पर आरोपियों के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी थी। 

दिनभर दी दबिश शाम को खाली हाथ
परिजनों व दोस्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महाराजगंज व कुशीनगर जिलें में कुछ चिह्नित जगहों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन खाली हाथ बैरंग वापस लौट आई। चौथे आरोपी की पहचान और सभी बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए फिलहाल चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


सुबह राप्ती तट पर हुआ अंतिम संस्कार
मृतक सौरभ पांडेय का मंगलवार की सुबह राप्ती तट पर अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में सौरभ के परिवार वालों के अलावा मोहल्ले के लोग और शुभचिंतक शामिल हुए। सभी की आंखें नम थीं और किसी को यकीन नहीं हो पा रहा था कि सौरभ अब उनके बीच नहीं है। 

आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है। घटना की मूल वजह तक पुलिस पहुंच चुकी है, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कहानी साफ हो सकेगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

- हेमराज मीणा, पुलिस अधीक्षक (शहर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें