फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे पहले ही जमा कराया ओएमआर सीट, हंगामा

Mon, 22 Feb 2016 01:18 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में कई केंद्रों पर सही सूचना के अभाव में आधे घंटे पहले ही पेपर जमा करा लिया गया। अधिकांश परीक्षार्थी ओएमआर सीट भरकर जमा कर चुके तो समय सीमा के बढ़ने की सूचना देकर उन्हें वापस परीक्षा देेने के लिए बुलाया गया। नाराज परीक्षार्थियों ने कई केंद्रों पर नारेबाजी कर हंगामा किया और परीक्षा की सुचिता पर सवाल भी उठाए।
विज्ञापन



रविवार को शहर के 35 परीक्षा केंद्रों पर ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा थी। कुल नामांकित 18623 में 9990 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे परीक्षा थी। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों के पास सूचना आई कि परीक्षा का समय आधे घंटे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर यह सूचना जब तक सभी कमरों में पहुंचाई जाती, बहुत सारे विद्यार्थी ओएमआर सीट भर चुके थे। एडी कन्या इंटर कॉलेज पर परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि धांधली के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें