फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी की सिर कुचलकर हत्या

Fri, 02 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
गोरखनाथ पुल के नीचे मायके में रहकर गुजर बसर कर रही नर्तकी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सुबह वारदात की जानकारी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मोहल्ले वाले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घर में मौजूद अर्द्धविक्षिप्त मां को वारदात की भनक तक न लगी। हत्या के बाद से नर्तकी का चार साल को बेटा भी गायब है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर में रहने वाली नैना उर्फ नेहा आर्केस्टा में नृत्य करती थी। पास में ही गोरखनाथ पुल के नीचे नैना की मां सीमा गुप्ता भी रहती हैं। चूंकि मां अर्द्धविक्षिप्त हैं, इस वजह से नैना अक्सर मां के पास चली जाती थी। बुधवार की रात वह अपनी मां से मिलने के लिए चार साल के जिगर के साथ गई थी। रात ज्यादा हो जाने पर वह मां के पास ही रुक गई, मगर सुबह कमरे में उसकी लाश मिली। उसका सिर ईंट से कूंचा गया था।

पुलिस को मां ने बताया है कि रात में नैना का पति आया था। वो शराबी है। रात में वह शराब के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने ही नैना को मारा और बेटे को भी उठा ले गया। हालांकि अर्द्धविक्षिप्त होने से पुलिस अभी उसकी बात पर ज्यादा यकीन नहीं कर रही है। गोरखनाथ थाने के प्रभारी थानेदार प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मां विक्षिप्त है लेकिन बार-बार वह नैना के पति पर आरोप लगा रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें