फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में बुजुर्ग के खाते से रुपये निकालकर ले भागा  

Sat, 30 Jul 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
ठग
विज्ञापन
सिकरीगंज में शनिवार की दोपहर एटीएम में खड़े बदमाश ने मदद के बहाने बुजुर्ग के खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद वह बाइक सवार साथी के संग फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाया तो साइकिल सवार को टक्कर मार दी और बाइक लेकर गिर पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले दोबारा उठकर बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भीटी गांव के रहने वाले कैलाश पांडेय (62) शनिवार दोपहर 12 बजे ओवरसीज बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। एटीएम में पहले से एक युवक मौजूद था। मदद के बहाने उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये लेने के बाद युवक एटीएम से निकल गया। कुछ दूरी पर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। भागते समय बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। अनियंत्रित होकर उनकी बाइक भी पलट गई। उठने के बाद वह दुघरा की तरफ भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। कैलाश ने बेटी की शादी में गांव के एक व्यक्ति से दस हजार रुपये उधार लिए थे। दिल्ली में रहने वाले बेटे ने उधार चुकाने के लिए रुपये भेजे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें