फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर से छेड़खानी, वीडीओ को लगी गोली

Mon, 12 Dec 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गाोली मारी
विज्ञापन
खोराबार इलाके के फुलवरिया में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान आर्केस्टा ग्रुप की डांसर से छेड़खानी पर गोली चल गई। गोली एक वीडीओ के पैर में लगी है। आरोप है कि वीडीओ के बेटे ने डांसर से छेड़खानी की थी और उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था, जिससे विवाद हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही वीडीओ के घरवाले उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि वीडीओ खुद से गोली चलने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

फुलवरिया न्यू कालोनी के दीपक शर्मा की आठ दिसंबर को शादी थी। शनिवार रात घर पर बहूभोज कार्यक्रम था। मनोरंजन के लिए कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का भी इंतजाम किया गया था। मोहल्ले में रहने वाले वीडीओ रतन सिंह का बेटा अमन भी डांस देखने पहुंचा था। इसी बीच वह डांसर से छेड़खानी करने लगा और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। डांसर के इन्कार करने पर वह अड़ गया, जिसने विवाद का रूप ले लिया। कहासुनी होने पर मारपीट भी हो गई। इस बीच अमन ने अपने दोस्तों को बुला लिया।   उधर, आर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालक और उसके सहयोगी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने अमन की कार का शीशा तोड़ दिया। इससे नाराज होकर अमन के पिता रतन सिंह ने लाइसेंसी असलहा निकाल लिया। इस दौरान किसी ने गोली चला दी, जो रतन सिंह के पैर में जा लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। घरवालों ने रतन सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। मगर किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें