फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी 

Mon, 05 Sep 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। यही नहीं, आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने घर पहुंचकर छात्रा की गर्भवती बहन और भाई पर की पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चिलुआताल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


महेसरा की रहने वाली युवती कंप्यूटर क्लास करती है। दो सितंबर की शाम वह कोचिंग से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले गांव के हेमंत ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद हेमंत का साथी जेब से शीशी निकालकर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। भागते हुए छात्रा जब घर पहुंची तो आरोपी युवक अपने घरवालों के साथ ही रिश्तेदारों को लेकर वहां भी पहुंच गया। छात्रा की गर्भवती बहन ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी।

आरोप है कि कोचिंग से लौटे छोटे भाई को भी घेरकर जान से मारने की धमकी दी गई। गांववालों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। छात्रा की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने शनिवार की रात हेमंत, उसके भाई सत्येंद्र, बहन नीलम, सुमन, उसकी मां और बहनोई के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और बलवा का केस दर्ज किया है। सीओ डीएन शुक्ला का कहना है कि चिलुआताल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक साल पहले छेड़छाड़ के विरोध पर किया था पथराव 22 सितंबर 2015 को आरोपियों ने कॉलेज से लौटते समय भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ ही घर पर पथराव किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। इसी मामले में आरोपी के घर वाले छात्रा के घरवालों के साथ समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रा के भाई के खिलाफ दी तहरीर दो सितंबर को हुई इस घटना में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी के घरवालों ने भी छात्रा के भाई के खिलाफ तहरीर दी है। रविवार को महिला थाने से पहुंची सिपाहियों ने छात्रा के घर वालों को यह जानकारी दी। पीड़ित परिवार के लोगों ने मुकदमे की कापी दिखाने के साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें