फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने पूर्व प्रधान का सिर फोड़ा

Sun, 17 Apr 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌पिटाई
विज्ञापन
पीपीगंज के गोलीगंज में शनिवार रात बाइक ओवरटेक करने के विवाद में रायपुर गांव के पूर्व प्रधान से कार सवार युवकों का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पूर्व प्रधान का सिर फट गया। जानकारी होने पर जुटे रायपुर गांव के लोगों ने युवकों को दौड़ा लिया। भागते समय उनकी कार छूट गई, जिसे पूर्व प्रधान के समर्थकों ने तोड़ दिया। रविवार शाम दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रायपुर गांव के पूर्व प्रधान रामअचल निषाद शनिवार रात 11:30 बजे बाइक से दो अन्य सहयोगियों के साथ घर जा रहे थे। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर गोलीगंज के पास पीछे से आ रहे कार सवार युवकों ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर उनका पूर्व प्रधान से विवाद हो गया।

नयनसर गांव के पास मोड़ पर कार लेकर रुके युवकों ने गांव से अपने सहयोगियों को बुला लिया। पूर्व प्रधान के पहुंचने पर बाइक रुकवाकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। सहयोगियों के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी पीट दिया। सूचना देने पर 20 की संख्या में पहुंचे रायपुर गांव के लोगाें ने हमलावरों को घेर लिया। हमलावर युवक कार छोड़कर बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन


कार को कब्जे में लेने के बाद ग्रामीणों ने उसका शीशा तोड़ दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद पूर्व प्रधान कार अपने घर उठा ले गए। देर शाम पीपीगंज थाने पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें