विशुनपुरा में किराने के दुकान पर लेनदेन को लेकर शनिवार को विवाद हो गया, जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। इसमें कई लोगों जख्मी हो गए। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला जमुनिया निवासी सत्यवान की किराने की दुकान है। शनिवार को दुकान पर उनके मामा बैठे थे। इसी दौरान गांव के रामनिशान कुछ सामान लेने पहुंचे, जिनसे रुपये केे लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष से लोग जुट गए और मारपीट करने लगे। इसमें एक पक्ष से सत्यवान, राजेंद्र व राम सेवक, जबकि दूसरे पक्ष के नंदलाल, पल्टू, अजमेर सहित कई लोग घायल हो गए।
शोर सुनकर आसपास के कई लोग भी जुट गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।