फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बच्चों को पढ़ा रहीं मधुमणि

Fri, 07 Apr 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ जेल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या और साजिश के कारण 12 साल से गोरखपुर जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी की पत्नी मधुमणि त्रिपाठी अब जेल की महिला बंदियों के बच्चों को पढ़ा रही हैं। यह काम मधुमणि दो साल से कर रही हैं। जेल के स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


कवयित्री की हत्या के बाद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को जेल भेज दिया गया था। उनकी पत्नी मधुमणि भी 2005 में गिरफ्तार की गईं। वह चार दिसंबर 2008 से गोरखपुर के जिला जेल में बंद हैं। मधुमणि को महाराजगंज जिला जेल से गोरखपुर शिफ्ट किया गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जेल में माइटी प्ले वे स्कूल है। इसमें महिला बंदियों के चार लड़के और इतनी ही लड़कियां पढ़ती हैं। इन सभी को पढ़ाने के लिए जेल प्रशासन ने मिथिलेश और मंजू को विशेष प्रशिक्षण दिया। इसके बाद स्कूल संचालित होने लगा।

वर्ष 2014 के बाद मधुमणि ने भी स्कूल में पढ़ाने की इच्छा जताई। जेल में बंदियों के सुधार कार्यक्रम के तहत उन्हें पढ़ाने की अनुमति दे दी गई। अब वह नियमित रूप से बच्चों को पढ़ाती हैं। गोरखपुर जेल में ही पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें