फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम निकालकर लौट रही छात्रा से लूट

Wed, 23 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में धर्मपुर कॉलोनी में बीएड की छात्रा का पर्स बदमाशों ने लूट लिया। मंगलवार की दोपहर छात्रा पौने तीन बजे के करीब एटीएम से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पीड़ित छात्रा ने थाने जाकर इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन


धर्मपुर कालोनी के रहने वाले रामेश्वरनाथ की बेटी चंद्रकला चतुर्वेदी दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज से बीएड कर रही है। मंगलवार को क्लास छूटने के बाद वह एटीएम की कतार में लगकर रकम निकाली थी। छात्रा ने बताया कि ढाई घंटे तक लाइन में लगने के बाद रुपये निकालकर वह घर लौट रही थी। घर के पास ही बाइक सवार लुटेरों ने उसका पर्स लूट लिया। घटना के बाद छात्रा ने शोर मचाना मचाया। आसपास के लोग जब तक जुटे बदमाश भाग निकले। छात्रा के मुताबिक बैग में ढाई हजार नकद, एटीएम व तमाम जरूरी कागजात थे।  एक घंटे बाद आई डायल-100 की टीम डायल-100 की गाड़ियों का शहरी क्षेत्र में 15 मिनट का समय निर्धारित है मगर मंगलवार को लूट की सूचना के करीब एक घंटे बाद टीम पहुंची। छात्रा ने एक घंटे तक पुलिस के आने का इंतजार किया। जब पुलिस आई तो कार्रवाई की जगह थाने पर जाकर शिकायत करने की सलाह देकर लौट गई। पुलिस के इस व्यवहार से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें