फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर रेप की कोशिश

Fri, 25 Dec 2015 02:41 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
  बेलीपार पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे वह छोटी बहन के साथ बाहर गई थी। रास्ते में मिले गांव के गोलू नाम के युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसे खींचकर खेत की तरफ ले जाने लगा। छोटी बहन ने बचाने का प्रयास किया तो पिटाई कर उसे धक्का दे दिया। दोनाें बहनों के शोर मचाने पर अलाव ताप रहे गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों को करीब आता देख गोलू छात्रा को छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार के लोग छात्रा को लेकर नौसढ़ पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ बेलीपार पीयूष सिंह ने नौसढ़ चौकी प्रभारी के साथ आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। देर रात गांव में पहुंचे सीओ बांसगांव राधेश्याम राय ने घटना की छानबीन की। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें