फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा

Sat, 18 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर इंकार करने वाले प्रेमी के खिलाफ युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत युवती ने पुलिस अधिकारियों से गुहार भी लगाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल की रहने वाली युवती का पिपराइच के जंगल छत्रधारी टोला बिचऊपुर के युवक अजय निषाद से प्रेम संबंध था। अजय उसका दूर का रिश्तेदार भी है। युवती का आरोप है कि अजय ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक बार उसने गर्भपात भी कराया लेकिन उसके बाद वह शादी से इंकार करने लगा। युवती का कहना है कि उसने प्रेमी को कई बार इज्जत की दुहाई देते हुए समझाया लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इस बीच युवती उसे खोजते हुए उसके गांव पहुंच गई। वहां जब अजय नहीं मिला तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गांव के एक सुनसान मकान में बेहोश पड़ी युवती को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया। मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद युवती की तहरीर पर अजय निषाद और उसकी माँ बेचनी देवी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

कोर्ट के आदेश पर एक हुए प्रेमी युगल
रोहुआ गांव के रहने वाले प्रेमी युगल शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर एक हो गए। मजिस्ट्रेट ने लड़की के बालिग होने का कलमबंद बयान दर्ज करने के बाद दोनों को एक होने की सहमति प्रदान की है। बता दें कि गांव के खुशबू और अर्जुन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों को भनक लगने पर इनके प्यार पर पहरा बिठा दिया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट की शरण ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें