फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाते शोहदे को छात्रा ने पीटा

Thu, 18 Feb 2016 01:47 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी के छताई पेट्रोल पंप पर घरवालों के साथ आई छात्रा ने वीडियो बना रहे एक शोहदे को पीट दिया। वहीं, डीजल भरवाने आए एसओ खजनी ने युवक को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के घरवालों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार कटघर गांव निवासी साबिर छताई गांव की एक छात्रा को कई महीनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने घरवालों से भी की थी। लेकिन काफी समझाने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बुधवार को छात्रा घरवालों के साथ गोरखपुर से सुबह गांव आ रही थी। बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर वे छताई पेट्रोल पंप पर रुक गए। इसी दौरान छात्रा का पीछा करते हुए साबिर भी वहां पहुंच गया और छात्रा का वीडियो बनाने लगा, जिस पर छात्रा ने विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

आरोप है कि पिटाई होने पर साबिर छात्रा से उलझ गया। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में डीजल भरवाने एसओ खजनी बृजेश सिंह यादव भी पहुंच गए। उन्होंने साबिर को हिरासत में ले लिया। छात्रा के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक पहले भी चार सितंबर 2015 को दुराचार के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें