फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर लूट करने वाला गैंग रजिस्टर्ड हुआ

Sat, 02 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लुटेरे
विज्ञापन
गोरखपुर। फोरलेन पर लूट करने वाले बदमाशों के गैंग को पुलिस ने रजिस्टर्ड किया है। इनके नाम और पते की जानकारी डीसीआरबी से जिले के सभी थानेदारों को भेजने के साथ ही इनकी गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। शातिर लुटेरे सुबाष यादव के गैंग में भी पांच बदमाशों का नाम बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


एसओ खोराबार की रिपोर्ट पर एसएसपी अनंत देव फोरलेन पर लूट करने वाले बदमाशों के गैंग नंबर डी - 15 को रजिस्टर्ड करने की मंजूरी दी। गैंग का लीडर चौरीचौरा के बेलवा बाबू का रहने वाला दिलीप चौधरी है। रउतैनिया गांव के रहने वाले परविंदर यादव, सुजीत पासवान इस गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।

बदमाशों का यह गैंग गोरखपुर में सहजनवां, खोराबार के अलावा कुशीनगर के हाटा, अहिरौली थानाक्षेत्र में सक्रिय है। इस क्षेत्र में गैंग ने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा शातिर बदमाश सुबाष यादव के लुटेरा गैंग डी - 12 में पांच बदमाशों का नाम बढ़ाया गया है। गैंग के नए सदस्य बेलघाट, जैतीय पांडेय के सुनील यादव, मीरपुर के बृजपाल यादव, बुलाकी चौक जितवारपुर के दीपनारायण यादव, बलवंत यादव उर्फ प्रमोद, जीतपुर के अशोक यादव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें