फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जगह चोरों ने लगाई सेंध

Sat, 02 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरी के पांच मामलों में चोर दो मोटरसाइकिल, ट्रांसफार्मर के उपकरण व घर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पहले मामले में कलायत निवासी बलिंद्र ने कलायत थाने में दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च की रात घर के सभी सदस्य गेट पर ताला लगाकर सो रहे थे। सुबह उठे तो घर से फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोने के गहने व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। चोरी हुए सामान की कीमत 65 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में कलायत निवासी व्यक्ति निशी ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद किसी ने उसके कार्यालय से लैपटॉप चोरी कर लिया। चोरी हुए लैपटॉप की कीमत 12 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल कुलबीर ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में ढांड से बिजली निगम के एसडीओ केके यादव ने शिकायत दर्ज करवाई है। एसडीओ ने बताया कि 24 मार्च की रात कौल निवासी चमेल सिंह व सतीश कुमार के खेत में लगे ट्रांसफार्मरों से कीमती उपकरण चोरी हो गए। चोरी हुए उपकरणों की कीमत 36 हजार रुपये थी। ढांड पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एएसआई जयपाल सिंह को सौंप दी है। चौथे मामले में गांधी नगर कैथल निवासी विशाल भारद्वाज ने शहर थाने में ग्यारह रूद्री मंदिर के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पांचवें मामले में चोर हुडा सेक्टर 19 पार्ट दो से रात के समय मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें