फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीहारी के गैंग ने लूटा था तेल से भरा ट्रक 

Mon, 06 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सहजनवां थाने मे हुए ट्रक लूट की घटना का खुलासा करते एसपी ग्रामीण। - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
मोतीहारी के बदमाशों का गैंग हाईवे पर ट्रक की लूट करता है। गैंग से जुड़े युवकों को हिरासत में लेकर सहजनवां पुलिस ने शनिवार की पूरी रात पूछताछ की। मोतीहारी का रहने वाला पप्पू सिंह वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार करता है। कई राज्यों में उसका नेटवर्क फैला है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में रविवार की दोपहर प्रेसवार्ता कर एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 मई की रात गाजियाबाद से भागलपुर खाद्य तेल (फार्च्यून ऑयल) लेकर जा रहे ट्रक को बदमाशों ने तेनुआ टोला प्लाजा के पास लूट लिया था। ड्राइवर के साथ ही हेल्पर और मजदूर को नशे का टैबलेट खिलाकर सड़क किनारे छोड़कर चले गए थे। होश में आने के बाद रामपुर के ड्राइवर अनादिल ने सहजनवां थाने में जहरखुरानी और डकैती का केस दर्ज कराया था।

मुरादाबाद के ट्रक मालिक से मिले सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर एसओ सहजनवां यादवेंद्र पाल ने मोतीहारी में ढाबे पर दबिश देकर माल समेत ट्रक और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान मोतीहारी के विंदेश्वरी यादव और बेतिया के राजन यादव के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोतिहारी के पप्पू सिंह के लिए वह लोग काम करते हैं। ट्रक कहां ले जाना है इसकी जानकारी उसे ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि खोराबार में 31 मई की रात हुई दो ट्रक से लूट की घटना में भी इसी गैंग के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें