फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगे 11.50 लाख रुपये

Fri, 08 Jul 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठग
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो अलग-अलग मामलों में साढ़े 11 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पहला मामला शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का है, जहां जालसाज ने एक युवक से 8.5 लाख रुपये ले लिए, जबकि दूसरा बैंक में नौकरी दिलाने का है, जहां एक परिचित युवक द्वारा पीड़ित से तीन लाख रुपये हड़प लिए। दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


धुरियापार के रहने वाले कल्पनाथ प्रसाद गुप्ता, कानपुर के एचएएल कंपनी में काम करते हैं। कंपनी में काम करने वाले गोरखपुर के आरएस लाल श्रीवास्तव उनके परिचित हैं। उनके दोस्त ओमप्रकाश वर्मा ने अपने रिश्तेदार संत कुमार से कल्पनाथ का परिचय कराया था। शिक्षा विभाग में जान पहचान होने का झांसा देकर संत कुमार ने कल्पनाथ से उनकी बहू और बेटे की नौकरी लगाने का भरोसा देकर 2013 में सात बार में 8.5 लाख रुपये ले लिए।

दो साल से वह कल्पनाथ को ज्वाइन कराने का झांसा दे रहा था। 26 मई 2016 को जब कल्पनाथ रुपये मांगने संत कुमार के दाउदपुर आवास पहुंचे तो उसने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। कैंट पुलिस ने संतकुमार पर जालसाजी कर रुपये हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं कुशीनगर, अहिरौली के रामपुर मिश्रौलिया निवासी अशोक मिश्रा से उनके परिचित प्रेमशंकर दूबे ने एक साल पहले पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ले लिए। एक साल बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने रुपये मांगने शुरू किए तो प्रेमशंकर धमकी देने लगा। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने कुशीनगर, हाटा के महुई निवासी प्रेमशंकर दूबे, उनकी पत्नी उर्मिला के खिलाफ जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें